April 21, 2026

सीएम धामी का प्रचार अभियान जारी, अनिल बलूनी और त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए मांगे वोट, कांग्रेस से पूछे कई सवाल

0
20240408_195403.jpg

मुख्यमंत्री ने चौबट्टाखाल, पौड़ी में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।

निश्चित ही चौबट्टाखाल से शत प्रतिशत वोटिंग अनिल बलूनी जी और प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में होगी : मुख्यमंत्री।

प्रधानमंत्री जी का हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित है : मुख्यमंत्री।

प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में सेना और अधिक सशक्त और शक्तिशाली हुई है, सेना गोली का जवाब गोलों से देने का काम करती हैः मुख्यमंत्री

कश्मीर को बचाने के लिए उत्तराखंड से, पौड़ी से , चौबट्टाखाल से कई वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है : मुख्यमंत्री

कांग्रेस के लोग सनातन धर्म का विरोध करते हैं। धर्म संस्कृति सभ्यता को बदनाम कर इसके साथ खिलवाड़ करते हैं : मुख्यमंत्री।

मोदी जी के विरोध में सभी विपक्षियों ने बनाया है ठगबंधन : मुख्यमंत्री।

अपने राजकुमार को लॉच करने की तैयारी में कांग्रेस,लेकिन हर बार हो रहे असफल : मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डिग्री कॉलेज मैदान चौबट्टाखाल, पौड़ी में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी  अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जितनी भी सभाएं हो रही हैं उनमें महिलाएं बढ़ चढ़कर के प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने रूद्रपुर की रैली से सभी को राम-राम और प्रणाम भेजा है। आज हर कोई कह रहा है मोदी जी की सरकार बनने वाली हैं। पूरा देश मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने वाला है। पूरे राज्य में महिलाओं के सम्मान में उत्सव हुए हैं। गढ़वाल की जनता अपने आशीर्वाद से अनिल बलूनी जी को गढ़वाल लोकसभा से सदन में भेजने वाले हैं। उन्होंने कहा निश्चित ही चौबट्टाखाल से शत प्रतिशत वोटिंग अनिल बलूनी जी और प्रधानमंत्री मोदी जी के पक्ष में होने वाली है। अनिल जी निश्चित ही आने वाले समय में चौबट्टाखाल क्षेत्र की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जनता को 19 तारीख का इंतजार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनेकों कार्य हुए हैं। कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। बड़े निर्णय लिए गए है। सेना का मनोबल बढ़ा है। वन रैंक वन पेंशन लागू कर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया है। सेना को पहले से और अधिक सशक्त और शक्तिशाली बनाया है। उन्होंने कहा आज भारत की सेना गोली का जवाब गोलों से देने का काम करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद का भारत पूर्ण रूप से बदल चुका है।प्रधानमंत्री  ने हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। विश्व पटल पर भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। जब विदेश की धरती में प्रधानमंत्री जी का सम्मान होता है तो वह सम्मान प्रत्येक भारतवासी का सम्मान होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि कश्मीर से धारा 370 हटाने से राजस्थान का क्या लेना देना ! कल यही राष्ट्रीय अध्यक्ष कहेंगे उत्तराखंड का क्या लेना देना है ! मुख्यमंत्री ने कहा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर हमारा है। कश्मीर को बचाने के लिए उत्तराखंड से , पौड़ी से , चौबट्टाखाल से कई वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के नेता उत्तराखंड की शान शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत को गाली देते हैं। कांग्रेस के लोग हमारे सनातन धर्म का विरोध करते हैं। धर्म संस्कृति सभ्यता को बदनाम कर इसके साथ खिलवाड़ करने का काम करते हैं । मोदी जी के विरोध में सभी विपक्षियों ने ठगबंधन बनाया है। ठगबंधन के लोग कहते हैं परिवारवाद को बढ़ाना है। कांग्रेस बार बार अपने राजकुमार को लॉच करने की तैयारी करती है पर हर बार असफलता हाथ लग रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सोच है कि देश का बंटवारा हो जाए। पर प्रधानमंत्री कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, अटक से लेकर कटक तक, पूरे देश को जोडने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश हित में कई कड़े निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए लागू किया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है, तीन तलाक का खात्मा हुआ है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना पुरा हुआ है। सभी देशवासियों को राम मंदिर देखने का सौभाग्य प्रधानमंत्री जी के वजह से मिला है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उनके तीसरे कार्यकाल में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है, तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था का मतलब चौतरफा विकास , स्वास्थ्य, रेल, सड़क की सुविधाएं और बेहतर होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारे राज्य के विकास हेतु कई योजनाओं की स्वीकृति दी है। हमारी हर मांग पूरी की है। केदारनाथ का पुनर्निमाण हुआ है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य जारी है। राज्य सरकार ने अपने वादे अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। इसका सीधा श्रेय उत्तराखंड की जनता को जाता है। राज्य सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण हेतु राज्य में तीन सिलेंडर रिफिल करवाएं जा रहे हैं। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। मेहनत करने वाले युवाओं को उनका असली हक मिल रहा है। पूर्व में जारी कैलेंडर के हिसाब से ही सरकारी परीक्षा आयोजित करवाई जा रही हैं। 22 सालों के बराबर नियुक्तियां बीते 2 सालो में हुई है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौबट्टाखाल के लिए 129 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोर्कापण किया गया था। जिसमें राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल , चौबट्टाखाल में 24 शय्याओं का पर्यटक आवास गृह का निर्माण, सतपुली के कार्यालय भवन का निर्माण, विकासखण्ड बीरोंखाल में आवासीय भवन, फरसाड़ी-गएकोट-छाछरो मोटर मार्ग का निर्माण हुआ है। ऐसे कई कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 6-7 दशक तक देशवासियों से झूठ बोलने का काम किया। हर वर्ग के लिए घोषणाएं और वादे किए, परन्तु वो वादे सिर्फ चुनाव तक ही सीमित रहे। कांग्रेस के लोग चुनाव में लोगों को बरगलाने और झूठे सपने दिखाने आते हैं। हम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सबके लिए समान कानून की बात करते हैं पर कांग्रेस के लोग मुस्लिम पर्सनल लॉ को जारी रखने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस ने घोषणापत्र में जिन 10 गारंटियों की बात की है, उन्हें कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में लागू नहीं कर पाए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को लोगों ने बाहर का रास्ता दिखाया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र को ’’न्याय पत्र’’ का नाम दिया परंतु कभी इन्होंने देश, उत्तराखंड, गढ़वाल के लोगों के साथ न्याय नहीं किया है।

कांग्रेस के लोग चुनाव के समय तो भेष बदलकर आते हैं, लेकिन उसके बाद ये अपना असली रंग दिखाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय मोदी  ने 4 जून को 400 पार का नारा दिया है, सभी ने इस नारे को सार्थक करते हुए गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर आदरणीय मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।

इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिला अध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार लोकसभा के अंतर्गत डोईवाला में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।

आगामी चुनाव विकसित, शक्तिशाली, सीमाओं को मजबूत करने, मातृशक्ति को सशक्त करने, 2047 तक सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने का चुनाव है : मुख्यमंत्री।

मोदी की गारंटियां देश के हर गरीब और पिछड़े व्यक्ति का जीवन बेहतर बना रही हैंः मुख्यमंत्री।

कांग्रेस का मूल मंत्र भ्रष्टाचार, वंशवाद, तुष्टीकरण और महिलाओं का विरोध है : मुख्यमंत्री।

कांग्रेस के पास अब न लोग हैं,और न लोगों का समर्थनः मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के अन्तर्गत मारखमग्रांट में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में कई विकास कार्यों को किया गया है, साथ ही भविष्य के लिए आधारशिला भी रखी गई है। बड़े से बड़े संस्थान डोईवाला क्षेत्र में है। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने लंबे समय से डोईवाला क्षेत्र में सेवा की है। उन्होंने कहा त्रिवेन्द्र ने डोईवाला को आदर्श बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है और इस क्षेत्र से त्रिवेन्द्र  को भारी मतों से विजय बनाकर लोकसभा भेजना है। उन्होंने कहा निश्चित ही हरिद्वार लोकसभा में सबसे अधिक वोट प्रतिशत डोईवाला क्षेत्र का रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव विकसित भारत, शक्तिशाली भारत, सीमाओं को मजबूत करने, मातृशक्ति को सशक्त करने, 2047 तक सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा आज देहरादून के हवाई अड्डे का नवनिर्माण हुआ है, ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का भी भव्य निर्माण हुआ है। डोईवाला में बायपास रोड बनने से जाम की समस्या का समाधान हुआ है। राज्य के विकास हेतु हर विधायक से 10 कार्यों को मांगा गया था। डोईवाला क्षेत्र के 10 विकास कार्यों में से 6 कार्य आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा देश एवं राज्य में सड़कों, पुलों, अस्पतालों, हवाई अड्डों और विश्वविद्यालयों का निर्माण तेज गति से हो रहा है। उन्होने कहा इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। जन-धन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना से अंतोदय का सिद्धांत पूर्ण हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटियां देश के हर गरीब और पिछड़े व्यक्ति का जीवन बेहतर बना रही हैं। मोदी जी ने देशहित में कई कड़े फैसले लिए जिसमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने, तीन तलाक कानून लागू किया जाना, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू किया जाना, श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य शामिल है। राज्य सरकार ने भी उत्तराखंड के हित में कई कड़े फैसले लिए हैं। आजादी के बाद हिंदुस्तान का पहला राज्य उत्तराखंड बन गया है जहां समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया गया है । नकल रोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून लागू किया गया हैं। महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में हर महीने घोटाले और भ्रष्टाचार सामने आते थे। लेकिन आदरणीय मोदी जी ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कांग्रेस का मूल मंत्र भ्रष्टाचार, वंशवाद, तुष्टीकरण और महिला विरोध से है। राहुल गांधी को बार-बार कांग्रेस लांच करती है पर वो लॉचिंग असफल रह जाती है। कांग्रेस के पास अब न लोग हैं, और न लोगों का समर्थन । कांग्रेस ने उत्तराखंड में एक भी महिला को टिकट नहीं दिया। देश की जनता ने कांग्रेस की इतनी हालत खराब कर दी है कि कांग्रेस को अपने टिकट पर चुनाव लड़ने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं। कोई टिकट लेने वाला नहीं मिल रहा है। बड़े बड़े नेता टिकट न मिलने की सिफारिश लगा रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता है, हार के डर से भयभीत कांग्रेस दिवालियापन को प्राप्त होती जा रही है। कांग्रेस के पास जब कोई मुद्दा नहीं होता तो ये ईवीएम का नाम जपने लगते हैं ।

मुख्यमंत्री ने माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार सभी को 400 पार के नारे को सार्थक करके दिखाना है। साथ ही हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक बृजभूषण गैरोला, भाजपा जिला अध्यक्ष रवींद्र सिंह राणा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Lab Biorga – Elementor Beauty Cosmetics Shop WordPress Theme Biotellus – Solar and Renewable Energy WordPress Theme Bioxin – Single Freelancer CV & Portfolio Elementor Template Kit Birru – Simple Portfolio Elementor Template Kit Bit Integrations Plugin Bitco – Bitcoin & Cryptocurrency Elementor Template Kit Bitcoin, Ethereum, ERC20 crypto wallets with exchange Bitexco – Creative Interior Elementor Template Kit BitPal – Cryptocurrency WordPress Theme BitPay for Bookly (Cryptocurrency Payments Addon)