April 23, 2026

केदारनाथ विधानसभा के ग्राम सभा नारी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभा को किया संबोधित

0
WhatsApp-Image-2024-11-10-at-5.37.37-PM.jpg
  • केदारनाथ विधानसभा के सतेराखाल मंडल और नारी गांव सहित विभिन्न जगहों पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आयोजित सभा और चुनावी बैठकों में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
  • मंत्री बोले – केदारनाथ की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान का बनाया है मन, ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा

रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ विधानसभा से उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में सतेराखाल मंडल में उप चुनाव के दृष्टिगत पार्टी कार्यकर्ताओं बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजको, ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक कर उप चुनाव के प्रचार और घर घर जनसंपर्क सहित आगामी चुनावी रणनीति के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ विधानसभा के ग्राम सभा नारी में जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान जन सभा में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नारी गांव में जन संपर्क भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केदारनाथ की भूमि से प्रधानमंत्री मोदी का विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि यहीं से प्रधानमंत्री ने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इसी विजन को साकार करने के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि निश्चित रूप से भाजपा बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभा में उपस्थित लोगों से केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने तथा लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने और विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूर्ण करने में मताधिकार का प्रयोग कर अपने योगदान देने का भी आव्हान किया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चोपता में भाजपा उप चुनाव प्रत्याशी आशा नौटियाल के चुनावी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए जनता के मध्य जाने का आव्हान किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करने का आव्हान किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री कैलाश पंत, गंभीर सिंह बिष्ट, विक्रम पैल्दा, पुष्पा सेमवाल, जितेंद्र बर्तवाल, मोहन सिंह, दयाल सिंह, अरविंद डिमरी, विकास नौटियाल, गोविंद नेगी, महिपाल नेगी, ग्राम प्रधान दयाल सजवाण, मंदिर समिति अध्यक्ष दीक्षराज रावत, विक्रम पैल्दा, हुकुम सिंह, मयंक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Lab DeBlocker – Anti AdBlock for WordPress Debutant – Elementor Landing Page WP theme Decades – App Showcase & App Store WordPress Theme Deccal – Video Blogging WordPress Theme Decibel - Professional Music WordPress Theme Decor – Furniture & Interior Design Elementor Template Kit Decorazzio - Interior Design and Furniture Store WordPress Theme DeCoup – WordPress Theme for Coupons and Deals Deeds - Best Responsive Nonprofit Church WordPress Theme Deeds2 – Religion and Church WordPress Theme 2025