May 2, 2026

केदारनाथ धाम में डीजे बजाकर नाचने के मामले में मुकदमा दर्ज, कपाट खुलने से पूर्व का है वीडियो

0
Screenshot_20250506_110051_Gallery.jpg

देहरादून। गत दिवस से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक केदारनाथ मन्दिर के पीछे के हिस्से में डी.जे. बजाकर नाचने सहित हो-हल्ला कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो की के सम्बन्ध में आस-पास पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह वीडियो कपाट खुले के बाद का नहीं है।

इस प्रकरण में वादी  गिरीश देवली, प्रभारी अधिकारी बी.के.टी.सी. हाल केदारनाथ धाम द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 08/2025 धारा 298 भारतीय न्याय संहिता (धार्मिक व पूजा स्थल को अपवित्र करना) सम्बन्धी अभियोग इन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। अभियोग की विवेचना प्रचलित है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से असामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण किया गया हे और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। जनपद पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि उक्तानुसार वीडियो केदारनाथ धाम की पवित्रता से जुड़ा है, कृपया इस वीडियो को प्रचारित-प्रसारित न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Lab Smartly Own – WordPress Theme For I.T Professionals SmartMag – Newspaper Magazine & News WordPress SmartMag – Responsive & Retina WordPress Magazine Smartman – WordPress Theme For Handyman Service Smarto - Smart Home Solutions Elementor Pro Template Kit SmartScreen fullscreen responsive WordPress theme Smarty – School Kindergarten WordPress theme Smash – Tennis WordPress Theme SMM Matrix – Social Media Marketing Panel with PWA Smokio – Tobacco & Cannabis WordPress Theme