April 29, 2026

रिटायरमेंट के बाद की विविध जरूरतों को देखते हुए अवीवा इंडिया ने लॉन्च किया अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान

0
Aviva-.jpg

देहरादून: अवीवा इंडिया ने अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान लॉन्च करने का एलान किया की घोषणा की है। यह एक रिटायरमेंट सॉल्यूशन है, जिसमें ग्राहकों को एक सिंगल प्रीमियम के भुगतान के बाद जीवनभर रेगुलर इनकम पाने का मौका मिलेगा। इस प्लान में 80 साल की उम्र तक निवेश किया जा सकता है, जिससे रिटायरमेंट प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए यह एक सुगम विकल्प बनकर सामने आएगा।

अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई तरह के एन्युटी विकल्प मिलते हैं। इनमें सिंगल लाइफ एवं जॉइंट लाइफ कवरेज, फ्लेक्सिबल पेआउट फ्रिक्वेंसी के साथ जीवनभर के लिए गारंटीड इनकम और नॉमिनी की सुरक्षा के लिए रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस जैसे फीचर शामिल हैं। यह पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) के नियमोंनों के अनुरूप भी है। इससे यह नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) सब्सक्राइबर्स के लिए भी प्रासंगिक विकल्प है। फ्लेक्सिबिलिटी (लचीलापन), कम्प्लायंस (अनुपालन) और फैमिली प्रोटेक्शन को साथ लाते हुए अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान लंबी अवधि में वित्तीय सुरक्षा का व्यावहारिक समाधान बनकर सामने आया है।

इस लॉन्चिंग को लेकर अवीवा इंडिया के एमडी एवं सीईओ श्री असित रथ ने कहा, ‘रिटायरमेंट एक ऐसा पड़ाव है, जिसकी पहचान सुरक्षा और सम्मान के रूप में होनी चाहिए। अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान के साथ हम अपने ग्राहकों को एक सरल एवं सशक्त तरीका दे रहे हैं, जिससे जिंदगीभर नियमित आय सुनिश्चित होती है। साथ ही उनके प्रियजनों के वित्तीय हित भी सुरक्षित रहते हैं।’

इसके बारे में बात करते हुए अवीवा इंडिया के चीफ एवं अपॉइंटेड एक्चुअरी श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा, ‘अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान को इस तरह से तैयार किया गया है, जिससे गारंटीड रिटर्न और फ्लेक्सिबिलिटी के बीच संतुलन बने। जॉइंट लाइफ कवरेज और रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस जैसे विकल्पों के माध्यम से हम ऐसे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, जो स्थायित्व भी चाहते हैं और अपने परिवार की सुरक्षा भी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Lab Coachi – Coaching & Online Courses WordPress Theme Coaching – Life And Business Coach WordPress Theme Coaching - Life And Business Coach WordPress Theme Coachkit – Life Coach Elementor Template Kit Coast - Luxury Hotel & Resort Elementor Template Kit Coastal Travel and Surf Grunge Template Kit Coatro – Digital Agency Elementor Template Kit Coax – Agency And Personal About Us Elementor Template Kit Cobalt – Responsive Architect & Creatives WP Theme CobaltApps Beaver Extender