April 20, 2026

गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को मिल रहा जबरदस्त समर्थन, बोले – विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

0
IMG-20240401-WA0002-scaled-e1711990340851.jpg

पौड़ी : गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को लोगों को खूब समर्थन मिल रहा है। बलूनी लगातार रोड-शो और जनसंवाद के जरिए जहां अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं। वहीं, देशभर के लिए भी अपनी सभाओं से संदेश दे रहे हैं। आज उन्होंने यमकेश्वर विधानसभा के बल्ली बाजार में कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया।

भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगे। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में “अबकी बार 400 पार” के संकल्प को दोहराया गया। साथ में यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, चुनाव सह प्रभारी हेमंत द्विवेदी समेत स्थानीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी जी ने यमकेश्वर विधानसभा के हनुमन्ती, मटियाली और डाडामंडी में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के लिए मतदान करने का निवेदन किया।

स्थानीय व्यापारी, नागरिक और पार्टी कार्यकर्ताओ ने उत्साह के साथ मोदी मोदी के नारों के साथ उत्साहवर्धन किया। जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। यह देश का पहला चुनाव हैं जिसके परिणाम जनता स्पष्ट रूप से जानती है। इस दौरान  कोटद्वार जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा समेत स्थानीय पदाधिकारीगण प्रतिभाग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Lab Wpcomomatic WordPress.com To WordPress Automatic Cross-Poster Plugin for WordPress WPCool – Notifications from CF7, WooCommerce to WhatsApp, Telegram, Discord WPCS – WordPress Currency Switcher Professional – Multi Currency wpDataTables – Tables and Charts Manager for WordPress wpDiscuz – Ads Manager wpDiscuz – Advanced Likers wpDiscuz – Comment Author Info wpDiscuz – Comment Search wpDiscuz – Embeds wpDiscuz – Emoticons