April 21, 2026

कांग्रेस के लिए परिवार प्रथम और पीएम मोदी के लिए राष्ट्र प्रथमः योगी आदित्यनाथ

0
d-6-15.jpg

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में बीजेपी के स्टार प्रचारक लोकसभा चुनाव के कैंडिडेट के लिए माहौल बनाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीनगर गढ़वाल में  चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने अनिल बलूनी की जमकर तारीफ की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों के लिए परिवार प्रथम है और मोदी जी के लिए राष्ट्र प्रथम है।

श्रीनगर गढ़वाल में योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की शुरूआत में कहा उत्तराखंड आना उन्हें आध्यात्मिक अनूभूति का एहसास करता है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अबकी बार 400 पार के नारे को बुलंद करती देवभूमि, उत्तराखण्ड के गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन को संबोधित कर रहा हूं। उन्होंने कहा उत्तराखंड में भी मोदी की गारंटी के पूरा होने की गारंटी की चहुंओर चर्चा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ और सबका विकास के भाव के साथ बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं को लागू कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया। कांग्रेस पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल को देखकर मन खिन्न होता था। उनका एजेंडा स्वार्थ व देश के विघटन का था। उन्होंने  कहा कि उत्तराखंड का सौभाग्य है कि दोनों सीडीएस उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के दिए हैं। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं।  सीएम योगी ने कहा कि आज तीन चार ही जनपदों में नक्सलवाद है। तीसरे कार्यकाल में ये भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Lab Blade – Responsive Multi-Functional Theme Blade – Responsive Multi-Functional WordPress Theme BladeHub – Barber Shop & Hairdressers WordPress Theme Blaine – The Multipurpose Portfolio theme Blake von Hauer - Editorial Fashion Magazine Theme Blance – Clean, Minimal WooCommerce WordPress Theme Blank – Elegant Minimalist Blog WordPress Theme Blanquette – Restaurant WordPress Theme Blaszok eCommerce Theme Blessing | Funeral Home WordPress Theme