April 27, 2026

उत्तराखण्ड सूचना विभाग में तीन कार्मिकों को सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई

0
IMG-20240629-WA0138-1000x600.jpg

देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड में अधिवर्षता आयु पूरी करने पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पान सिंह बिष्ट, सूचना अधिकारी प्रमोद चंद्र तिवारी और टेक्निकल सहायक परवेजुल हसन को विभाग की ओर से सेवानिवृत समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों द्वारा विभाग को दिए गए सराहनीय योगदान को अधिकारियों और कर्मचारियों ने याद किया।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड निदेशालय में आयोजित सेवानिवृत्त समारोह में मुख्य अतिथि विभाग के अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे तीनों कार्मिकों ने विभाग को गौरवमयी सेवाएं दी। इससे हर कार्मिक गौरांवित होता है। कोई भी कार्मिक हो वह विभाग का चेहरा होते हैं। तीनों कार्मिकों ने भी इसी के अनुरूप विभाग को सेवाएं दीं।

संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि नौकरी पाने से ज्यादा सम्मान से सेवानिवृत्त होना ज्यादा खुशी का क्षण होता है। यह एक बड़ी उपलब्धि होती है।

उप निदेशक मनोज कुमार वास्तव और रवि बिजारनिया ने भी तीनों कार्मिकों द्वारा विभाग को दी गई सराहनीय सेवाओं को याद किया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक एलपी भट्ट, फिल्म फोटो अधिकारी शेखर चंद्र जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रणजीत सिंह बुदियाल, कैलाश रावत, सुरेश भट्ट, प्रशांत रावत, सहित सूचना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Lab Valeo – health center and hospital WordPress Theme Valexa PHP Script For Selling Digital Products And Digital Downloads Valiance – Business Consulting WordPress Theme Valkuta – Pet WordPress Theme Valno – Minimal Creative Multi page Portfolio WordPress Theme Vano – Organic Food & Agriculture Elementor Template Kit Vapemorra – Vape Store Elementor Template Kit Vapier – Vape Store WooCommerce WordPress Theme Vapohub – Vape & E-Liquid WooCommerce Theme Varaus – Hotel Booking WordPress Theme