April 20, 2026

हरियाणा में सीएम धामी ने 3 जनसभाओं को किया सम्बोधित, कहा- हरियाणा में लगातार तीसरी बार बनने जा रही है भाजपा सरकार

0
IMG-20240929-WA0072.jpg
  • मुख्यमंत्री धामी ने रेवाड़ी, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा कर रहा नए कीर्तिमान स्थापित : मुख्यमंत्री।
  • हरियाणा की भूमि किसानों, जवानों, युवाओं की भूमि है।
  • कांग्रेस, जनता को ठगकर हरियाणा को कंगाल बनाना चाहती है।
  • पाकिस्तान से वार्ता करने वाले और पत्थरबाजों का साथ देने वाली कांग्रेस को, रेवाड़ी की वीर भूमि कभी वोट नही देगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के पक्ष में आयोजित ‘जनसभा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रेवाड़ी क्षेत्र वीरों की भूमि है। यहां से हजारों लोग देश की सीमा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव को विजय बनाकर हरियाणा में पुनः भाजपा सरकार बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा निश्चित ही इस क्षेत्र की जनता अपना आशीर्वाद भाजपा को देगी। उन्होंने जनता से आगामी 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करने और करवाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हरियाणा में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर क्षेत्र में हरियाणा आगे बढ़ा है। वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। रेवाड़ी क्षेत्र में भी वंदे भारत का ट्रायल चल रहा है। हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाया है, प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान प्रधानमंत्री जी ने इसी धरती से शुरू किया था। हरियाणा सरकार ने खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए 1000 खेल नर्सरी की शुरुवात की है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया जैसे कार्यक्रमों से हरियाणा में रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य में पूर्व की कांग्रेस सरकार में केवल 538 गांव में बिजली उपलब्ध थी, पर आज भाजपा सरकार द्वारा 58 हजार गांव में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। अब हरियाणा में 7 से बढ़कर 15 मेडीकल कॉलेज हैं। रेवाड़ी में 1650 करोड़ की लागत से एम्स का निर्माण हो रहा है। हरियाणा की भूमि किसानों, जवानों, युवाओं की भूमि है । पूर्व की सरकारों ने हरियाणा की जनता के साथ हमेशा राजनीति की है। कांग्रेस के समय में 8 फसलों पर एमएसपी मिलती थी, आज 14 फसलों पर एमएसपी दी जा रही है । आने वाले समय में ये बढ़कर 24 फसलों में दी जायेगी। कांग्रेस के प्रत्याशी दावा करते हैं कि हरियाणा में उनकी सरकार बनने पर सबसे पहले अपने परिवार वालों को नौकरी देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने हरियाणा को लूटने का काम किया गया। कांग्रेस के समय में 3D का राज चलता था, 3D मतलब दरबारी, दामाद और डीलर । बिना पैसों के सरकारी नौकरियां नही लगती थी। कांग्रेस के समय में हरियाणा में पर्ची और खर्ची सिस्टम चला था । बीते 10 सालों में भाजपा सरकार ने नौकरी योग्यता के आधार पर दी जाती है। अब हरियाणा में ट्रांसफर और पोस्टिंग के खेल को खत्म कर दिया गया है। कांग्रेस के लोग जनता को ठगकर हरियाणा को कंगाल बनाने का काम करना चाहते हैं। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां की जनता त्रस्त है। कांग्रेस कभी घोटाले और भ्रष्टाचार नहीं छोड़ सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दी गई है। पाकिस्तान से वार्ता करने वाले , पत्थरबाजों का साथ देने वाली कांग्रेस को रेवाड़ी की वीर भूमि कभी वोट नही देगी। कांग्रेस देश के दुश्मनों का एजेंडा भारत में लागू करने की बात करती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान सम्मान और स्वाभिमान बड़ा है। राहुल गांधी विदेश में जाकर देश का मजाक उड़ाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता का विधेयक पारित किया गया है। हरियाणा और उत्तराखंड इसलिए आगे बढ़ रहा है क्योंकि दोनों राज्यों में डबल इंजन की सरकार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में विकास का घोषणा पत्र जारी किया है। हरियाणा में लाड़ो योजना के अंतर्गत 2100 रुपए महिलाओ को देने का प्रावधान है। आयुष्मान योजना में इलाज के खर्चे को 10 लाख तक बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। अव्वल बालिका योजना के तहत प्रत्येक बालिका को स्कूटी प्रदान किए जाने का प्रावधान। किसानों को 3 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिए जाने का प्रावधान भी किया गया है। 24 फसलों के लिए एमएसपी को निर्धारित किए जाने का प्रावधान किया गया है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना, विनय रौहेल, राजपाल यादव, रामनिवास प्रजापति एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

  • मुख्यमंत्री धामी ने गुरुग्राम (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।
  • कमल के फूल में गया हर एक वोट हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदलने का करेगा काम : मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सेक्टर 5, गुरुग्राम (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा के पक्ष में आयोजित ‘जनसभा’ में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड राज्य से विशेष लगाव है। उनके हृदय में उत्तराखंड बसता है। हर अवसर पर वो उत्तराखंड राज्य को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा आज भी मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने उत्तराकाशी जिले का जिक्र किया । चार धाम यात्रा में लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री जी ने माणा गांव से देश के हर सीमांत गांव को देश का पहला गांव बताया। आदि कैलाश आने वाले प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड के निर्माण से चार धाम यात्रा सुगम और सरल हुई है। दिल्ली – देहरादून एलिवेटेड सड़क से महज 2 घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंचा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि PM के नेतृत्व में उत्तराखंड में चौतरफा विकास हो रहा है। पर्यटन स्थलों का विकास, हवाई अड्डों, का विस्तारीकरण, एवं अन्य कई कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा लगातार जनता की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने जनता से आगामी 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करने और करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कमल के फूल में गया हर एक वोट हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हरियाणा में घोटाले, बेटियों का कत्ल, भ्रष्टाचार, जमीन घोटाले, गुंडाराज, डीलरों का राज हुआ करता था। डबल इंजन की सरकार ने बीते 10 सालो में हरियाणा में कानून व्यवस्था मजबूत की है, प्रदेश में पारदर्शिता आई है। कांग्रेस के प्रत्याशी दावा करते हैं कि हरियाणा में उनकी सरकार बनने पर सबसे पहले अपने परिवार वालों को नौकरी देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सालों में हरियाणा के हर जिले को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने का कार्य किया गया है। हरियाणा में रेलवे का बजट 10 गुना ज्यादा बढ़ाया है। गुरुग्राम में मेट्रो के विस्तारीकरण का कार्य जारी है। उन्होंने कहा एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री जी हरियाणा को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस हरियाणा को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलना चाहती है। कांग्रेस पार्टी के नश-नश में भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा सभी ने हरियाणा में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन भी राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां उन्होंने सरकारी खजाने खाली कर दिए हैं। कांग्रेस को सैनिकों की नहीं, सत्ता हथियाने की चिंता है । लालची, मौकापरस्त, भ्रष्टाचारी और परिवारवादी पार्टी कांग्रेस को हरियाणा से उखाड़ फेंकना है। कांग्रेस के पास हरियाणा की समस्याओं के समाधान के लिए ना नीति और न ही नियत।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव, विनय रौहेला, ओम प्रकाश भट्ट, विधायक शिव अरोड़ा, गोपाल उनियाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

  • मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोहना (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी तेजपाल तंवर के पक्ष में आयोजित ‘जनसभा’ को किया संबोधित।
  • 2014 के बाद हरियाणा में हुए ऐतिहासिक विकास कार्य : मुख्यमंत्री धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मारुति कुंज, सोहना (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी  तेजपाल तंवर के पक्ष में आयोजित ‘जनसभा’ में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में हर जगह जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल तंवर को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा इस चुनाव में एक ओर राष्ट्रवाद और विकासवाद की विचारधारा है तो दूसरी ओर तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद वालो की विचारधारा है। एक ओर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प है तो दूसरी ओर कांग्रेस, आप पार्टी अपने व्यक्तिगत हित के लिए काम करने का सपना संजोये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और हरियाणा के युवा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित हरियाणा के लिए कार्य किया जा रहा है। बीते 10 वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को सहूलियत पहुंचने का काम मोदी सरकार में हुआ है। समाज के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। हरियाणा में 2014 के बाद ऐतिहासिक विकास कार्य देखने को मिले हैं। 8 फसलों से बढ़ाकर 14 फसलों का एमएसपी तय किया गया है। अब भाजपा की सरकार बनने के बाद 24 फसलों में एमएसपी दिया जाएगा। हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का कार्य भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में कृष्णा सर्किट, हड़पा सर्किट, सरस्वती विकास धरोहर का केंद्र जैसे अनेक कार्य किए जा रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक में पूरे विश्व मे राज्य और देश का नाम रोशन करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में हरियाणा को लेकर विजन और विकास का संकल्प है। कांग्रेस ने हरियाणा को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार में उनके मुख्यमंत्री के क्षेत्र का ही विकास होता रहा। कांग्रेस के दौर में लोगों की जमीनें हड़पी जाती थी। ट्रांसफर और पोस्टिंग का काला धंधा शुरू हो गया था। देश की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी कांग्रेस पार्टी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के एक प्रत्याशी कहते हैं कि वो जीतने के बाद अपना घर पैसों से भरेंगे। कांग्रेस के लोग जनता की सेवा से परे अपनी तिजोरियां भरना चाहते हैं। कांग्रेस शहीदों का अपमान करते हुए पाकिस्तान से वार्ता करने वाले , पत्थरबाजो का साथ देने वाली पार्टियों से गठबंधन करती है। कांग्रेस जहां सत्ता में आती है वहा तुष्टिकरण की बात करती है। ये लोग राम मंदिर और राम सेतु को काल्पनिक बताते हैं। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है वहां हिंदुओं को त्यौहार मनाने तक की आजादी तक नहीं है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी तेजपाल तंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव, विनय रौहेला, ओम प्रकाश भट्ट , गोपाल उनियाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Lab Veg Point WP – Multipurpose Elementor WooCommerce Theme Vegi - Vegan Street Food Restaurant & Takeaway Elementor Template Kit Vegfirm – Grocery & Supermarket WordPress Theme Veggie Organic Food & Eco Online Store Products Template Kit Veliki – AI, Big Data Analytics & Machine Learning Elementor WordPress Theme Veloria - Hotel & Resort Elementor Pro Template Kit Veloza – Influencer & Talent Agency Elementor Template Kit Veltrix – Admin & Dashboard Template Veneno – Coronavirus Information WordPress Theme Venexy – Lawyer Elementor Kit