April 23, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल का उनकी जयंती पर किया भावपूर्ण स्मरण, सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामना

0
cm-dhami-3-jpg.webp-e1730287646800.jpeg
  • सरदार पटेल ने किया भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने का महान कार्य

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की कूटनीति व दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण के माध्यम से अखण्ड भारत का सपना पूरा किया तथा भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने का महान कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने हमें ऐसा भारत दिया जिसमें विविधता के बावजूद एकता की भावना है। उनके इस अतुलनीय योगदान के लिये देश का प्रत्येक नागरिक उनका ऋणी रहेगा। युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर हमें अपने को राष्ट्र की सेवा के लिये समर्पित करने की भी प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Lab Woocommerce Plugin Customization Point of Sale for WooCommerce WooCommerce Points and Rewards WooCommerce POS Complimentary Goods WooCommerce & POS Loyalty Management WooCommerce POS Multicurrency WooCommerce POS Stripe Reader M2 Integration WooCommerce PostPaid – Buy Now Pay Later WooCommerce Pre Order | Pre Booking | Pre Release Purchase WooCommerce Pre-Orders