April 23, 2026

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव में CM धामी के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री धामी के कामकाज की सराहना

0
1776944999_IMG-20260423-WA0037-compressed.jpg
  • सीएम धामी ने गुड गर्वनेंस से जीता लोगों का दिल, उम्मीदों पर उतरे खरे : नितिन नवीन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सीएम पुष्कर सिंह धामी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की गति तेज हुई है। वह जनांकांक्षाओं पर खरे उतरे हैं। उनके नेतृत्व में पारदर्शी शासन और सुदूर गांव में बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई हे। प्रदेश के आम जनमानस के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक प्रमुख हिन्दी न्यूज चैनल के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान उत्तराखंड को लेकर पूछे गऐ एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। नितिन नवीन ने कहा कि हर राज्य में अलग-अलग चुनौतियां होती हैं। उत्तराखंड को यदि हम गर्वेनेंस के तौर पर देखें तो या आम जनमानस के जीवन स्तर के हिसाब से आंकलन करें तो सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हुआ है।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सीएम धामी ही पार्टी का चेहरा होंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले 14 अप्रैल को देहरादून में पीएम मोदी ने भी धामी की सराहना की। जबकि हल्द्वानी में आयोजित धामी सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की और उन्हें धुरंधर की उपाधि दी। इससे पहले मार्च महीने में ही हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम धामी के कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियेां का सराहा और कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार की हैट्रिक लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Lab Gravity Forms IBAN Validation Gravity Forms international phone input Gravity Forms Jetpack CRX Addon Gravity Forms Limit Dates Gravity Forms Limit Submissions Gravity Forms Mailchimp Addon Gravity Forms Mailgun Addon Gravity Forms Multi-page Navigation Gravity Forms Nested Forms Gravity Forms – Pardot Integration | Gravity Forms – Account Engagement Integration